विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

बदल गया 'कौन बनेगा करोड़पति' का होस्ट, जानें किसने किया अमिताभ बच्चन को Replace

सोनी टीवी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन कहते हैं- न्यू न्यू सीजन हैं ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक."

बदल गया 'कौन बनेगा करोड़पति' का होस्ट, जानें किसने किया अमिताभ बच्चन को Replace
केबीसी के तीसरे सीजन को छोड़ सभी सीजन्स अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं.
  • 'केबीसी 9' में जमेगी बाप-बेटे की जोड़ी
  • कबड्डी टीम 'पिंक पैंथर' को KBC में प्रमोट करेंगे अभिषेक
  • प्रोमो में अभिषेक बोले- 'केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक'
नई दिल्ली: सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति-9' को अब अमिताभ बच्चन होस्ट नहीं करेंगे. जी हां, केबीसी के 9 में से 8 सीजन्स को होस्ट कर चुके बिग बी की जगह अब कोई और सेलेब कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते दिखाई देंगे. ये कोई और नहीं बल्कि बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन होंगे. सोनी टीवी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें अभिषेक बोल रहे हैं- न्यू न्यू सीजन हैं ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक."

यह भी पढ़ें: KBC 9 देखना भूल गए हैं तो नो टेंशन, यहां हैं सारे सवाल और जवाब

प्रोमो में अमिताभ और अभिषेक रैप करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का अंदाज काफी निराला लग रहा है. शो में दर्शकों के अलावा अभिषेक की कबड्डी टीम 'जयपुर पिंक पैंथर्स' के टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि अभिषेक इस स्पेशल एपिसोड में अपनी कबड्डी टीम का प्रमोशन करने पहुंचे हैं.

देखें वीडियो-


बता दें, अमिताभ और अभिषेक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. बंटी और बबली (2005), पा (2009), सरकार (2005), झूम बराबर झूम (2007) जैसी फिल्मों में बाप-बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया है. फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर भी यह जोड़ी अपना जलवा दिखाने को तैयार है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati 9, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com