विज्ञापन

इंडियन आइडल फेम अभिजीत सावंत का ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

गणेश चतुर्थी के मौके पर इंडियन आइडल फेम अभिजीत सावंत ने 'गण धाव रे' गाना रिलीज किया, जिसमें उनकी बेटियों ने भी आवाज दी है. 

इंडियन आइडल फेम अभिजीत सावंत का ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज
गणेश चतुर्थी पर अभिजीत सावंत का गाना हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

'इंडियन आइडल' के पहले सीजन से घर-घर में अपनी आवाज की पहचान बनाने वाले गायक अभिजीत सावंत ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना नया गाना 'गण धाव रे' रिलीज किया है. इस गाने में उनकी बेटियां अहाना और समीरा भी जुड़ी हुई हैं. दोनों ने गाने में बैकग्राउंड वोकल्स दिए हैं. अभिजीत ने कहा, ''जब मैंने अपनी दोनों बेटियों के साथ 'गण धाव रे' रिकॉर्ड किया, तो वह पल मेरे लिए बेहद इमोशनल था. इस गाने में मेरी बेटियों का मेरे साथ होना बप्पा का दिव्य संयोग है. यह पहली बार है जब म्यूजिकल जर्नी में हम तीनों ने एक साथ किसी गाने के लिए अपनी आवाज दी है. यह गाना मेरे लिए बाकी प्रोजेक्ट्स से काफी अलग है.''

अभिजीत सावंत का आया गणेश चतुर्थी का गाना

उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, ''तीनों का यह पहला गाना है, जिसे खास तौर पर बप्पा के लिए बनाया गया है और इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है. हर इंसान का बप्पा के साथ अपना एक खूबसूरत रिश्ता होता है. कोई बप्पा को अपना दोस्त मानता है, कोई परिवार का हिस्सा और कोई मुश्किल समय में उनका सहारा देखता है. ''गण धाव रे' के जरिए इसी खूबसूरत रिश्ते को दर्शक महसूस कर पाएंगे. गाने में बेटियों की आवाज जुड़ने से यह मेरे लिए सिर्फ एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि परिवार के साथ संजोकर रखने वाली याद भी बन गई है.''

ये भी पढ़ें- 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जावेद अख्तर ने कहा वल्गर, अलका-उदित के 8 के आठ गाने हिट, साल के सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक

अभिजीत सावंत के गाने 

अभिजीत सावंत की म्यूजिकल जर्नी की बात करें तो उन्होंने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन से जबरदस्त पहचान हासिल की थी. शो के जरिए वह दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि जल्द ही उनकी अपनी म्यूजिक जर्नी शुरू हो गई. साल 2005 में उनका पहला सोलो एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' रिलीज हुआ. इसी साल उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी की और 'मर जावां मिट जावां' गाना गाया. 

इंडियन आइडल में 22 साल फिर से आए थे नजर 

इसके बाद साल 2007 में उनका दूसरा एल्बम 'जुनून' रिलीज हुआ. करीब छह साल बाद 2013 में उन्होंने अपना तीसरा स्टूडियो एल्बम 'फरीदा' पेश किया. संगीत के साथ अभिजीत ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'तीस मार खान' में भी एक छोटे से अपीयरेंस में नजर आए. हाल ही में अभिजीत एक बार फिर 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आए. 4 जुलाई को शो के 75वें एपिसोड यानी डायमंड जुबली स्पेशल में पहले सीजन के कंटेस्टेंट्स की खास रीयूनियन हुई. इस दौरान अभिजीत सावंत और अमित सना करीब 22 साल बाद एक बार फिर मंच पर साथ आए. 

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ी रामायण का गणेश चतुर्थी पर पहला गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सुनें जय जय राम

ये Video भी देखें: 'हनुमान अंश' की मुरीद हुईं अदा शर्मा, कहा- "परिवार के साथ फिल्म देखी"

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Sawant, Indian Idol, Ganesh Chaturthi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com