दूरदर्शन का चित्रहार 80 के दशक के चल रहा है, जिसमें हिंदी सिनेमा चुनिंदा गीतों को दिखाया जाता था. इस शो की खास बात यह थी कि एक समय पर इसे 15 करोड़ दर्शक देखा करते थे. वहीं यह टीवी के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला कार्यक्रम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले चित्रहार का आखिरी गाना कौनसा होता था? यह गाना 45 साल पुरानी फिल्म का है, जिसे लता मंगेशकर, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, नितिन मुकेश और शैलेंद्र सिंह जैसे दिग्गज सिंगरों ने आवाज दी थी. खास बात यह है कि इस गाने को दो पार्ट हैं.
चित्रहार का आखिरी गाना
चित्रहार कार्यक्रम में आने वाला आखिरी गाना 1981 में आई फिल्म क्रांति फिल्म का क्रांति क्रांति गाना था, जिसे लता मंगेशकर, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, नितिन मुकेश और शैलेंद्र सिंह ने गाया था. वहीं इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने तैयार किया था. जबकि मनोज कुमार और संतोष आनंद ने गानों के बोल लिखे थे.
मनोज कुमार की फिल्म में थे दिग्गज सितारों की फौज
क्रांति फिल्म को मनोज कुमार ने प्रोड्यूस, एडिट, डायलॉग और डायरेक्ट किया था. इसका स्क्रीनप्ले सलीम जावेद ने लिखा था. वहीं मनोज कुमार के अलावा पिल्म में दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, परवीन बाबी और प्रेम चोपड़ा लीड रोल में नजर आए ते. वहीं यहअब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जो उस समय की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक रही है.
क्रांति फिल्म के गाने
क्रांति फिल्म में क्रांति क्रांति पार्ट 1 और पार्ट 2 के अळावी लुई शमाशा, अब के बरस, चना जोर गरम, दुर्गा है मेरी मां, जिंदगी की ना टूटे लड़ी और मारा ठुमका भी काफी पॉपुलर सॉन्ग हैं. इन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, शैलेंद्र सिंह और नितिन मुकेश ने अपनी आवाज से कल्ट बनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं