Portronics ने भारत में बच्चों के लिए नई Ruffpad Series लॉन्च की है. इसमें कलर LCD Writing Pads पेश किए गए हैं. इनका इस्तेमाल ड्राइंग, डूडलिंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए किया जा सकता है. खास बात है कि इन पर लिखने के बाद एक बटन दबाकर स्क्रीन साफ की जा सकती है और दोबारा लिखा जा सकता है. नई सीरीज में Ruffpad Teddy 8.5, Ruffpad Dino 8.5 और Ruffpad PupX 10 शामिल हैं.
कागज की जरूरत नहीं, बार-बार कर सकेंगे इस्तेमाल
Portronics के नए Ruffpad को बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी स्क्रीन पर बच्चे लिखने के साथ ड्राइंग और डूडलिंग कर सकते हैं. स्क्रीन को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे हर बार कागज की जरूरत नहीं पड़ती है. लिखी हुई चीज को हटाने के लिए इसमें इरेज बटन मिलता है. इसे दबाते ही स्क्रीन क्लियर हो जाती है. इसके साथ ही स्क्रीन लॉक की भी सुविधा दी गई है. स्क्रीन लॉक करने से गलती से बटन दबने पर बच्चे की बनाई Drawing या लिखी हुई चीज मिटने से बचाई जा सकती है. कंपनी ने इनमें नो-ब्लू-लाइट LCD Screen दी है, जिससे बच्चे की आंख पर बुरा असर नहीं पड़ता है.
Ruffpad Teddy 8.5 में क्या है खास?
Portronics Ruffpad Teddy 8.5 में 8.5 इंच की मल्टीकलर LCD Screen मिलती है. इसे Teddy Bear जैसा डिजाइन दिया गया है. इसका राइटिंग सरफेस रियूजेबल है और एक बटन की मदद से स्क्रीन को साफ किया जा सकता है. ये CR2025 कॉइन बैटरी से चलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बदला जा सकता है. इसका वजन हल्का और साइज छोटा रखा गया है, जिससे बच्चे इसे बैग में रखकर आसानी से ले जा सकते हैं.
Dino डिजाइन में Ruffpad Dino 8.5
Ruffpad Dino 8.5 में भी 8.5 इंच की रंगीन स्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका डिजाइन Dinosaur से प्रेरित है. इसे ब्राइट ग्रीन कलर में पेश किया गया है. ये मॉडल भी हल्का और आसानी से कहीं ले जाने लायक है. इसे पावर देने के लिए CR2016 Coin Cell Battery का इस्तेमाल किया गया है.
बड़ी स्क्रीन के साथ Ruffpad PupX 10
जिन बच्चों को ड्राइंग या लिखने के लिए ज्यादा जगह चाहिए, उनके लिए Ruffpad PupX 10 पेश किया गया है. इसमें 10 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. इसे Puppy डिजाइन दिया गया है और इसके कान हैंडल की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इससे बच्चे इसे आसानी से पकड़कर ले जा सकते हैं. इसमें भी Reusable Writing Surface और Quick-Erase Button मिलता है. ये मॉडल CR2025 Battery से चलता है.
Drawing को फोन में कर सकेंगे Save
तीनों Ruffpad मॉडल Ruffpad App को सपोर्ट करते हैं. इसकी मदद से बच्चों की बनाई Drawing और लिखे गए Notes को Save और Share किया जा सकता है. ये सुविधा खासतौर पर उन पैरेंट्स के काम आ सकती है जो बच्चों की Drawing या Handwriting Practice को डिजिटल रूप में संभालकर रखना चाहते हैं.
499 रुपये से शुरू है कीमत
कंपनी ने कहा है कि Portronics Ruffpad Dino 8.5 की बिक्री 499 रुपये में की जा रही है, जबकि इसकी MRP 999 रुपये है. Ruffpad Teddy 8.5 की कीमत 599 रुपये रखी गई है. जबकि बड़ी स्क्रीन वाले Ruffpad PupX 10 की कीमत 749 रुपये है, जबकि इसकी MRP 1,299 रुपये बताई गई है. तीनों मॉडल के साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है. इन Writing Pads को Portronics की वेबसाइट, Amazon India, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- देसी कंपनी ले आई 'सस्ता' 5G फोन, 50MP AI कैमरे से लैस, खरीदने पर 2 हजार की छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं