विज्ञापन

Google ने मेडिकल स्टूडेंट्स को दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे फ्री में दें NEET मॉक टेस्ट

Gemini के ये मॉक टेस्ट ऐसे बनाए गए हैं कि स्टूडेंट को बिल्कुल असली परीक्षा जैसा माहौल महसूस हो. इसमें टाइम लिमिट, मल्टीपल सवाल और पूरा एग्जाम फॉर्मेट शामिल होता है.

Google ने मेडिकल स्टूडेंट्स को दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे फ्री में दें NEET मॉक टेस्ट
Gemini में आया NEET का धमाकेदार फीचर

मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Google Gemini में उनके लिए एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे स्टूडेंट्स अब NEET UG परीक्षा की तैयारी और बेहतर तरीके से कर सकते हैं. इस अपडेट के जरिए Gemini में अब NEET UG के प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक एग्जाम उपलब्ध कराए गए हैं. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स अब एक ही ऐप के अंदर रहकर रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरिएंस ले सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

SAT और JEE Main के बाद NEET UG

Google ने पहले ही SAT और JEE Main जैसे एग्जाम के लिए Gemini में सपोर्ट दिया हुआ था. अब इसी कड़ी में NEET UG को भी शामिल कर लिया गया है. यह खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है जो मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं और NEET की तैयारी कर रहे हैं. इस फीचर का मकसद है कि स्टूडेंट्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिले जहां वे आसान तरीके से पढ़ाई कर सकें.

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आपको बस Gemini में जाकर लिखना है – 'I want to take a NEET mock exam'. इसके बाद Gemini अपने आप एक पूरा मॉक टेस्ट तैयार कर देता है. यह टेस्ट बिल्कुल असली परीक्षा की तरह डिजाइन किया गया होता है, जिसमें कई सवाल होते हैं और समय भी तय होता है. टेस्ट के दौरान स्क्रीन पर टाइमर भी दिखता है, जिससे छात्र अपनी स्पीड को ट्रैक कर सकते हैं और टाइम मैनेजमेंट सीख सकते हैं.

Gemini के ये मॉक टेस्ट ऐसे बनाए गए हैं कि स्टूडेंट को बिल्कुल असली परीक्षा जैसा माहौल महसूस हो. इसमें टाइम लिमिट, मल्टीपल सवाल और पूरा एग्जाम फॉर्मेट शामिल होता है. इससे स्टूडेंट्स को यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा के दिन उन्हें कैसे तैयारी करनी है और किस तरह समय को सही तरीके से मैनेज करना है.

ये भी पढ़ें - बिना इंटरनेट फोन में चलेगा AI, जानें Google Gemma 4 को सेटअप करने का पूरा तरीका!

भरोसेमंद कंटेंट पर बेस्ड टेस्ट

Google का कहना है कि ये सभी प्रैक्टिस टेस्ट भरोसेमंद और वेरिफाइड कंटेंट पर आधारित हैं. इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसी एजुकेशन कंपनियों के कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है. इसका फायदा यह है कि स्टूडेंट्स को वही सवाल मिलते हैं जो NEET UG के सिलेबस और पैटर्न के अनुसार होते हैं. इससे तैयारी ज्यादा सटीक और प्रभावी बनती है.

कब और कहां मिलेगा यह फीचर?

अभी यह फीचर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. जिन लोगों के पास Gemini ऐप है, चाहे वे Google Workspace यूजर हों, इंडिविजुअल सब्सक्राइबर हों या पर्सनल Google अकाउंट इस्तेमाल करते हों, वे इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए कोई अलग से साइन-अप करने की जरूरत नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com