राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल सोना तस्करी मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है तथा छह स्थानों पर तलाशी ली. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित यूएई के वाणिज्य दूतावास में राजनयिक माध्यमों से सोने की तस्करी के मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी रमीस केटी के साथ साजिश रचने के मामले में 30 जुलाई को दो आरोपियों एर्नाकुलम के जलाल ए एम और मालापुरम के सईद अलवी ई को गिरफ्तार किया गया.
सोना तस्करी केस के खिलाफ भूख हड़ताल बैठे केंद्रीय मंत्री, केरल सीएम के इस्तीफे की मांग
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मालापुरम निवासी मोहम्मद शफी पी और अब्दु पी टी शामिल हैं. प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए ने एक अगस्त को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एर्नाकुलम निवासी मुहम्मद अली इब्राहिम तथा मुहम्मद अली हैं. जांच में पता चला कि वे साजिश में शामिल थे और तिरुवनंतपुरम में रमीस के टी से तस्करी किया गया सोना लेने तथा अन्य साजिशकर्ताओं में उसे बांटने में जलाल ए एम की मदद कर रहे थे.
सोना तस्करी मामले में IAS अधिकारी को पद से हटाया गया, कॉल रेकॉर्ड में आरोपी से बातचीत का खुलासा
अधिकारी ने कहा कि मुहम्मद अली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य है और केरल पुलिस ने पहले उसके खिलाफ एक प्रोफेसर की हथेली काटने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था, लेकिन 2015 में मुकदमे के बाद वह बरी हो गया. उन्होंने बताया कि एनआईए ने दो अगस्त को छह स्थानों पर छापे मारे जिनमें एर्नाकुलम में जलाल ए एम तथा राबिन्स हमीद के घर और मालापुरम में रमीस के टी, मोहम्मद शफी, सईद अलवी और अब्दु पी टी के घर हैं.
प्रवक्ता के अनुसार तलाशी के दौरान दो हार्ड डिस्क, एक टैबलेट कम्प्यूटर, आठ मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और पांच डीवीडी जब्त की गयीं. इनके अलावा बैंक पासबुक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यात्रा दस्तावेज और आरोपियों के पहचान पत्र समेत अनेक कागजात भी जब्त किये गये.
एनआईए ने केरल में एक राजनयिक बैगेज में 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में 10 जुलाई को जांच संभाली थी और तस्करी में कथित रूप से शामिल रहने के सिलसिले में एक महिला संदिग्ध समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे जांच चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं