विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2022

5 प्वाइंट न्यूज़ : पैगम्बर पर टिप्पणी से विवादों में आने वाले BJP MLA राजा सिंह से जुड़ी 5 खास बातें

तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन पर पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है.

5 प्वाइंट न्यूज़ : पैगम्बर पर टिप्पणी से विवादों में आने वाले BJP MLA राजा सिंह से जुड़ी 5 खास बातें
हैदराबाद में लोग सड़कों पर उतर आए थे.
नई दिल्ली:
  1. टी. राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह TDP के पूर्व सदस्य हैं, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. 
  2. पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा को हैदराबाद सिटी टास्कफोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 
  3. बीजेपी विधायक टी राजा के विवादित बयान का मामला तूल पकड़ गया है. उनके इस बयान के खिलाफ कल शाम से ही प्रदर्शन जारी है. 
  4. टी. राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. 
  5. टी राजा सिंह ने मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द कराने की बात कही थी. लेकिन सभी को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA T Raja Singh, Telangana BJP MLA T Raja Singh, WHO Is T Raja Singh, BJP MLA Remark On Prophet, BJP MLA Arrested In Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com