विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने स्टेज पर किया जोरदार डांस, दर्शक उड़ाने लगे नोट- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने स्टेज पर किया जोरदार डांस, दर्शक उड़ाने लगे नोट- देखें Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का धमाका
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होंने धमाकेदार डांस किया है. इस दौरान उनके डांस से प्रभावित होकर दर्शकों ने उन पर खूब नोट उड़ाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में अपने आर्ट से नाम कमाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 1 करोड़ 99 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है. उनके इस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया'रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Hit Dance Video, Sapna Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com