विज्ञापन

पंजाब बंद के दौरान लुधियाना में बड़ा हादसा, होर्डिंग निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

पंजाब के लुधियाना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वह एक बैनर उतारते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन से टच हो गया. जिससे उसकी चंद मिनटों में ही मौत हो गई.

पंजाब बंद के दौरान लुधियाना में बड़ा हादसा, होर्डिंग निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
पंजाब के लुधियाना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत (फोटो सोर्स:NDTV)
  • पंजाब के लुधियाना में एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया.
  • बताया जा रहा है कि वह एक बैनर उतार रहा था, तभी अचानक से यह हादसा हो गया.
  • लुधियाना में हुई युवक की मौत के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा.

पंजाब में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मामला गर्माया हुआ है. गुरुवार को पंजाब बंद का ऐलान किया गया था. जहां लुधियाना में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बैनर हटाने के दौरान करंट लगने से 22 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक का नाम जशनदीप सिंह बताया जा रहा है, जो एक बैनर उतारते समय 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार  से टच हो गया. चंद सेकंड में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह दर्दनाक घटना लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर चौक के पास हुई है. 

कैसे हुआ लुधियाना में यह हादसा

मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों के मुताबिक, धरना-प्रदर्शन के दौरान एक बोर्ड या बैनर को उतारा जा रहा था. इसी दौरान जशनदीप सिंह के हाथ में लोहे की रॉड थी. जिन खंभों पर बैनर लगा हुआ था, उसके ठीक ऊपर से 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार गुजर रही थी. अचानक लोहे की रॉड तार के संपर्क में आ गई, जिससे जशनदीप को जोरदार करंट लगा. वह तुरंत नीचे गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही जान चली गई. 

घटना के बाद मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि हाईटेंशन तारों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके. 

ये वीडियो भी देखिए  

गुस्साए परिजनों और जसनदीप के दोस्तों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई. उनका कहना है कि आज जशनदीप की जान गई है, कल किसी और के साथ भी ऐसा हादसा हो सकता है. बता दे कि पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मामला गर्माया हुआ है.

ये भी पढे़ंः बचपन में प‍िता को खोया, ड‍िप्‍टी जेलर से GST अफसर बनीं, मानवी चौधरी की रुला देने वाली कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Ludhiana News, Ludhiana Boy, Parvinder Singh Jhota, Parvinder Singh Jhota Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com