विज्ञापन

Winter Special: सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ाएंगे ये 5 भरवां पराठे, एक बार जरूर करें ट्राई

सर्दी का मौसम और गर्मा गरम पराठे वाह-वाह, ये एक ऐसा खाने और मौसम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जिसे हर कोई पसंद करता है. आलू के पराठे, बथुए के ना जाने कितने तरह के पराठों के साथ मक्खन और अचार खाने के स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है. आज हम भी आपके लिए लेकर आए हैं स्वादिष्ट भरवां पराठों की एक ऐसी ही लिस्ट जिन्हें आप भी इस मौसम में अपने खाने की थाली में जोड़ सकती हैं. और यकीन मानिए बच्चे से लेकर बड़ा तक इन्हें बड़े ही चाव से खाएगा.

Gallery View
  • फूलगोभी
    फूलगोभी को कद्दूकस करके उसमें नमक, मसाले, प्याज और मिर्च डालकर आटे के पराठों में भरकर बनाना और फिर घी लगाकर उनको सेंकना. उसके ऊपर मक्खन और अचार खाने के लिए इससे अच्छा और क्या ही चाहिए.
  • मूली पराठा
    कद्दूकस की हुई मूली और उसमें मसाले. स्टफ्ड परांठे के अंदर खट्टी और तीखी मूली का फिलिंग हर बाइट के साथ आपके स्वाद को और अधिक बढ़ा देता है.
  • मेथी परांठा
    मेथी का पराठा अच्छे स्वाद और पोषण का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह रेसिपी मेथी के कसैले स्वाद को बेअसर कर देती है.
  • ब्रोकली
    ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसको पसंद करने वाले और नापंसद करने वाले दोनों ही मिल जाएंगे. लेकिन जब ये परांठे के रूप में आए तो कोई भी इसे खाने से मना नहीं कर सकता. गोभी के पराठों की ही तरह इसको बनाएं और अचार, मक्खन के साथ इसके स्वाद को और बढ़ाएं.
  • मटर
    मटर का पराठा बनाने के लिए केवल आपको छिलके वाले हरे मटर और मसाले चाहिए. मटर को उबालकर उसमें मसाले मिलाएं और फिर इसके पराठें बनाएं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com