Weight Loss: वेट लॉस में मदद कर सकते हैं ये 7 फल
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आप अच्छे से समझ सकते है कि फूड क्रेविंग को कंट्रोल करना और कैलोरी काउंट को बनाए रखना कितना मुश्किल है. एक तरफ जहां हम हर दिन एक्सरसाइज करने और सख्त डाइट फॉलो करने की पूरी कोशिश करते हैं, वहीं कई बार मीठा खाने की तेज इच्छा हमारे दिमाग पर हावी हो जाती है. ऐसे में फल ही है, जो हमें इस मुश्किल से बचा सकते है.
-
तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फलफलों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इनमें नेचुरल शुगर होता है जो हमारी मीठे की क्रेविंग को शांत करने में मदद करती है और हमें लंबे समय तक भरा भी रखती हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको 7 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन फलों के बारे में.
-
संतराःखट्टे-मीठे स्वाद वाले संतरे में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है और यह कैलोरी में भी कम होता है. संतरे को नेगेटिव कैलोरी वाला फल माना जाता है, जिसका मतलब यह है कि इसमें उतनी ही कैलोरी होती है, जितनी आपके शरीर को आम तौर पर जरूरत होती है.