विज्ञापन

विशाल ददलानी के पुणे वाले फार्महाउस की 7 तस्वीरें, पहाड़ों के नजारों से लेकर स्विमिंग पूल की देखें झलक

विशाल ददलानी का दो मंजिला आलिशान घर पहाड़ों के बीचों बीच है, जिसमें स्विमिंग पूल के अलावा एक होम स्टूडियो भी है.

Gallery View
  • बॉलीवुड के जाने माने सिंगर, सॉन्गराइटर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने हाल ही में अपना पुणे का आलिशान घर दिखाया. फराह खान के लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने पहाड़ों के नजारों और स्विमिंग पूल के खासियतों वाले घर की झलक दिखाई.
  • फराह खान ने अपने व्लॉग के नए एपिसोड को शेयर कर दिया है, जिसमें सिंगर ने बताया कि उन्होंने यह दो मंजिला प्रॉपर्टी 'ओम शांति ओम' के बाद खरीदी थी, जिसके लिए उन्होंने न सिर्फ गाने कंपोज किए और गाए, बल्कि एक्टिंग में भी डेब्यू किया था. उन्होंने 2010 और 2013 के बीच यह रिट्रीट-कम-फार्महाउस बनवाया था.
  • पहाड़ और झील के नजारों से सजा विशाल ददलानी का घर फराह खान और जावेद अख्तर को बहुत पसंद आया था. सॉन्गराइटर ने बताया कि किचन को छोड़कर, घर के लगभग हर कोने से खूबसूरत नजारे का मजा लिया जा सकता है.
  • पुणे के दो मंजिला घर में एक बड़ा बैकयार्ड और स्विमिंग पूल भी है. दिलचस्प बात यह है कि लिविंग रूम ऊपर की मंजिल पर है, जिसे खूबसूरती से सजाया गया है.
  • पूल की बात करें तो इसके साथ एक खुला बगीचा भी है, जिसमें हरी-भरी झाड़ियां, घने पेड़ और बोगनवेलिया के कुछ पौधे लगे हैं. पूल के सामने वाले कमरे में ही यह गीतकार अपने दोस्तों की मेजबानी करते हैं.
  • इस पूरे घर में एक स्टूडियो भी है, जो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, क्योंकि वहां स्पीकर, पोस्टर और उपकरण अभी भी अपने बॉक्स में ही रखे हुए हैं. विशाल ददलानी ने बताया कि उन्होंने एक नीलामी में माइकल जैक्सन के 'थ्रिलर' एल्बम की साइन की हुई कॉपी खरीदी थी.
  • जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विशाल ददलानी को 'ओम शांति ओम' के 'आंखों में तेरी', 'रा.वन' के 'चम्मक छल्लो', 'तलाश' के 'जी ले जरा' और 'ये जवानी है दीवानी' के 'बलम पिचकारी' जैसे गानों के लिए जाना जाता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com