सीट से लेकर टॉयलेट तक... वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हर फीचर देखिए
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ते हुए नजर आएगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कई मायनों में खास है. इस ट्रेन की सीट से लेकर टॉयलेट तब, सबकुछ बेहतरीन है. जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह आधुनिक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कोलकाता) और असम के गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई सफर की तुलना में काफी किफायती होगा.
-
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के गुवाहाटी के बीच जहां विमान का किराया आमतौर पर 6,000 से 8,000 रुपए तक होता है, वहीं वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का किराया भोजन सहित करीब 2,300 रुपये, सेकंड एसी लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी करीब 3,600 रुपये रखा गया है. ये दरें खास तौर पर मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय की गई हैं.