कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरी
'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित कभी कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे सफल और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. शादी के बाद उन्होंने परिवार और बच्चों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन आज भी सोशल वर्क और यश फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीसाउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक और रामायाणम् को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसके इवेट में पिछले दिनों पूरी स्टारकास्ट बेंगलुरू में शामिल हुई थी. जहां एक्टर यश की वाइफ राधिका पंडित ने सारी लाइमटाइट लूट ली.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीइवेंट के बाद से राधिका पंडित की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. बॉलीवुड के फैंस उनके बारे में जानना चाहते है कि आखिर वह बॉलीवुड की चाकचौंध और अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को बाय क्यों बोल दिया.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीराधिका कृष्णप्रसाद पंडित यह उनका पूरा नाम है. उनका जन्म 7 मार्च 1984 को हुआ था. वह मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं. उनकी गिनती कन्नड़ की बेस्ट एक्ट्रेस में उनका नाम शामिल था. वह उस समय सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जानी थी.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीराधिका पंडित ने अपने स्टार करियर की शुरूआत साल 2007 में नंदगोकुला और सुमंगली जैसी टीवी सीरियलों से की थी. इसके बाद 2008 में एक्ट्रेस ने मोग्गिना मनसु से फीचर फिल्म के जरिए अपना डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कन्नड़ का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीपंडित की पहली मुलाकात अभिनेता यश से 2007 में उनके टेली-सीरियल नंदगोकुला के सेट पर हुई थी. फिल्मों में साथ काम करने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की, लेकिन कई सालों तक अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा और अगस्त 2016 में उनकी सगाई हो गई. उन्होंने दिसंबर में बेंगलुरु में एक निजी समारोह में शादी की. उनके दो बच्चे हैं
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीशादी के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए पति यश के करियर को आगे ले जाने के चलते अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, लेकिन इसके बाद भी वह सोशल कोज में हमेशा रही है. वे पति के जरिए खोली गई यशो मार्ग फाउंडेशन के कार्केयों को देखती है जो किसानों और मजदूरों" की मदद करता था.
-
कौन हैं Toxic स्टार यश की पत्नी राधिका? कभी टॉप पर थी एक्ट्रेस, परिवार के लिए बना ली थी इंडस्ट्री से दूरीखुद एक्टर यश ने टॉक्सिक के इवेंट में उन्होंने अपनी पत्नी की काफी सहराहना की. उन्होंने अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरा दोस्त होना आसान नहीं है. किसी भी तरह मेरे साथ जुड़ा होना आसान नहीं'. इसके लिए समय की बहुत जरूरत थी. मेरी पत्नी ने बहुत मैनेज किया है. उनका बहुत सपोर्ट रहा है. मैं शुक्रगुजार हूं. कुछ भी बेकार नहीं जाएगा'.