विज्ञापन

सिर्फ 8 साल में बनीं पैन इंडिया स्टार, शालिनी पांडे की सफलता की कहानी

शालिनी पांडे उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कभी खुद को किसी एक फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रखा. उनके लिए हमेशा कहानी और किरदार सबसे अहम रहे हैं, यही वजह है कि उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और गुजराती प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई.

Gallery View
  • शालिनी पांडे ने 2017 में सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने देशभर में पहचान कायम कर ली.
  • इसके बाद उन्होंने 'महानटी' (2018), '118' (2019) और 'इद्दारी लोकम ओकाटे' (2019) जैसी फिल्मों में नजर आकर उन्होंने तेलुगु इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई.
  • तेलुगु फिल्मों में सफलता के बाद शालिनी ने तमिल सिनेमा की ओर अपने कदम बढ़ाए. '100% काधल' (2019) और 'निशब्दम' (2020) जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया और नए दर्शकों से जुड़ने में सफलता हासिल की.
  • उसके बाद शालिनी पांडे ने बॉलीवुड में न सिर्फ 'बमफाड़' (2020), 'जयेशभाई जोरदार' (2022) और 'महाराज' (2024) जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई, बल्कि ओटीटी पर 'डब्बा कार्टेल' (2025) और 'बैंडवाले' (2026) जैसे प्रोजेक्ट्स के ज़रिए एक बहुमुखी कलाकार के रूप में खुद को स्थापित किया.
  • गौरतलब है कि बहुभाषी कलाकार के रूप में शालिनी ने गुजराती प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. 'लास्ट चांस' (2017) जैसी गुजराती शॉर्ट फिल्म में उनकी भागीदारी इस बात का उदाहरण है कि वह हमेशा अच्छी कहानियों को भाषा से ऊपर रखती हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com