विज्ञापन

स्मृति ईरानी की 10 अनदेखी तस्वीरें, मॉडलिंग के दिनों से लेकर तुलसी की सादगी की दिखेगी झलक

स्मृति ईरानी की 10 यंग दिनों की तस्वीरों में मॉडलिंग के दिनों से लेकर तुलसी की सादगी की झलक दिखाई देगी.

Gallery View
  • स्मृति ईरानी आज देश का जाना माना नाम बन गई हैं. लेकिन फैंस आज भी उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी की तुलसी के किरदार के जरिए पहचानते हैं. वहीं खूब प्यार बरसाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं.
  • 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में जन्मी स्मृति ईरानी ने कॉलेज अधूरा छोड़ कर मुंबई की ओर रुख किया. कहा जाता है कि उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में बर्तन धोने और क्लीनर का काम भी किया.
  • 1998 में स्मृति ईरानी फेमिना मिस इंडिया टॉप 10 में पहुंचीं थीं. वहीं एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने 2000 में आतिश और हम हैं कल आज और कल से की थी. हालांकि 2008 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से उन्हें 'भारतीय बहू' की पहचान मिली, जिसने कई अवॉर्ड्स जीते.
  • इसके अलावा स्मृति ईरानी रामायण (सीता), थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान, विरुद्ध, मणिबेन.कॉम, एक थी नायिका जैसे शोज में नजर आईं. वहीं ये है जलवा और सावधान इंडिया की होस्टिंग की कमान भी संभाली. वहीं कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.
  • स्मृति ईरानी ने करियर के पीक पर 2001 में पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी से शादी की थी, जिससे वह उनकी दूसरी पत्नी बनीं. कपल का एक बेटा जौहर ईरानी (2001), बेटी जोइश ईरानी (2003) हैं. उनकी एक सौतेली बेटी शनेल भी हैं, जो जुबिन की पहली शादी से है.
  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो की बात करें तो इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया था और इसका प्रीमियर 2000 में हुआ था. यह हिंदी टेलीविजन के सबसे सफल धारावाहिकों में से एक बन गया, जिसमें स्मृति द्वारा निभाए गए तुलसी विरानी के किरदार को भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रिय किरदारों में से एक माना गया.
  • एकता के 50वें जन्मदिन पर स्मृति ने भारतीय टेलीविजन में निर्माता के योगदान और उनकी दशकों पुरानी दोस्ती का जश्न मनाते हुए एक भावुक नोट लिखा था, लेकिन खबरों के अनुसार, इन दोनों के बीच हमेशा से इतने अच्छे संबंध नहीं थे.
  • 2000 के दशक के मध्य में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सुनहरे दौर में रचनात्मक मतभेदों के कारण स्मृति ने कुछ समय के लिए शो छोड़ दिया था. उस दौरान, अभिनेत्री गौतमी कपूर को तुलसी विरानी की भूमिका निभाने के लिए लाया गया था.
  • ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो जुलाई 2000 में पहले सीजन के रिलीज होने के 25 साल बाद अगस्त 2025 में इसका दूसरा सीजन शुरू हुआ. स्मृति ईरानी तुलसी का किरदार निभा रही हैं और अमर उपाध्याय एक बार फिर मिहिर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.
  • स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के अलावा हितेन तेजवानी, गौरी जैसे एक्टर्स का भी कमबैक देखने को मिला था. जबकि अनुपम कपाड़िया के किरदार में अमन वर्मा ने हाल ही में शो में एंट्री की है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com