होमफोटोऋषि कपूर की फैमिली की अनदेखी 6 तस्वीरें, नीतू से लेकर रणबीर-रिद्धिमा तक, देखें कपूर परिवार का खूबसूरत रिश्ता
ऋषि कपूर की फैमिली की अनदेखी 6 तस्वीरें, नीतू से लेकर रणबीर-रिद्धिमा तक, देखें कपूर परिवार का खूबसूरत रिश्ता
ऋषि कपूर की परिवार के साथ पुरानी तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं. इन तस्वीरों में पत्नी नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर के साथ उनकी खूबसूरत यादें नजर आती हैं. पर्दे पर रोमांस के लिए मशहूर रहे ऋषि की निजी जिंदगी में भी प्यार, परिवार और रिश्तों की अहम जगह थी. उनकी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही भावुक हैं ये तस्वीरें.
नीतू और ऋषि ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम किया, हालांकि परिवार और बच्चों को समय देना उनकी प्राथमिकता बन गया. दोनों की जोड़ी पर्दे के साथ असल जिंदगी में भी पसंद की जाती थी.
ऋषि कपूर अपने दोनों बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के बेहद करीब थे. पुरानी तस्वीरों में उनके साथ बिताए पारिवारिक पलों की झलक आज भी फैंस को भावुक कर देती है.
ऋषि कपूर ने 1970 में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर' से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की. 1973 में ‘बॉबी' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और इसके बाद उन्होंने रोमांटिक हीरो के रूप में लंबी पारी खेली.
समय के साथ ऋषि कपूर ने गंभीर और अलग तरह के किरदार भी निभाए. ‘अग्निपथ', ‘102 नॉट आउट' और ‘मुल्क' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने साबित किया कि वह सिर्फ रोमांटिक हीरो तक सीमित नहीं थे.
ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने के बाद परिवार और फैंस ने उन्हें पुरानी तस्वीरों, फिल्मों और यादों के जरिए श्रद्धांजलि दी.