मिर्जापुर द मूवी हुई रिलीज, लेकिन नहीं दिखेंगे प्राइम वीडियो की मिर्जापुर सीरीज के ये 7 पॉपुलर किरदार, एक तो हो गया रिप्लेस
मिर्जापुर द मूवी में गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया के अलावा कुछ किरदार फिल्म से गायब हैं, जिसमें से एक को तो रिप्लेस कर दिया गया है.
- Created by:
-
सितंबर 04, 2026 13:16 IST
-
Published On सितंबर 04, 2026 13:16 IST
-
Last Updated On सितंबर 04, 2026 13:16 IST
-
-
मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. जबकि NDTV इंडिया ने फिल्म 2.5 स्टार दिए हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि फिल्म में कुछ किरदार गायब हैं, जो प्राइम वीडियो की सीरीज में नजर आए थे. वहीं एक को तो रिप्लेस कर दिया गया है.
-
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) किरदार प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर में विनय 'बबलू' पंडित (Bablu Pandit) का था, जो गुड्डू पंडित (अली फजल) का छोटा भाई था. लेकिन मिर्जापुर द मूवी में यह किरदार जितेंद्र कुमार ने संभाला है. जबकि वह फिल्म में नहीं हैं.
-
मिर्जापुर द मूवी में इन किरदारों के गायब होने के बीच पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू), दिव्येंदु (मुन्ना), श्वेता त्रिपाठी (गोलू), रसिका दुग्गल (बीना) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि नए एक्टर्स में रवि किशन, सोनल चौहान, मोहित मलिक, सुशांत सिंह आदि नजर आ रहे हैं.