विज्ञापन

Pathaan Collection Worldwide : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की? यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने बताया, जानें

मेकर्स ने पठान के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन का अपडेट दिया है। जो आंकड़े शेयर किए गए हैं, वो फैंस का उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं।

  • Pathaan Collection Worldwide : शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) के कलेक्‍शन को लेकर कई दिनों से आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की जा रही थी। अब यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ओर से एक ट्वीट किया गया है। मेकर्स ने पठान के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन का अपडेट दिया है। जो आंकड़े शेयर किए गए हैं, वो फैंस का उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं। यह ऐक्‍शन थ्र‍िलर फ‍िल्‍म दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कहां तक पहुंचा है।
  • 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई पठान ने तेजी से कारोबार किया था। चंद दिनों में ही फ‍िल्‍म ने 200 करोड़ रुपये कमा लिए थे। रिलीज के 22दिनों में फ‍िल्‍म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया था। उसके बाद से अबतक यह फ‍िल्‍म भारत में 541 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्‍शन कर चुकी है। यह फ‍िल्‍म अभी भी सिनेमाघरों में मौजूद और दर्शकों को आकर्षित करने में जुटी हुई है।
  • भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद पठान के कलेक्‍शन में सुस्‍ती आई, तो मेकर्स ने ऑफर्स का दांव चला। पठान के टिकट 110 रुपये में पेश किए गए। ऐसा लगता है कि दर्शकों को ऑफर पसंद आया, जिससे पठान के कलेक्‍शन में इजाफा हुआ। इसके बाद मेकर्स एक टिकट खरीदने पर एक फ्री टिकट का ऑफर भी लाए। यह उन लोगों के लिए मुफीद साबित हुआ, जिन्‍होंने परिवार के साथ फ‍िल्‍म नहीं देखी थी। मेकर्स ने जिस रणनीति से काम किया, उससे फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 540 करोड़ रुपये के पार भारत में पहुंच गया।
  • कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्‍फी के फ्लॉप होने से पठान को फायदा मिला। दोनों ही फ‍िल्‍मों के लिए इंडस्‍ट्री में सकारात्‍मक माहौल था, लेकिन पहले शहजादा और फ‍िर सेल्‍फी ने इतना बुरा प्रदर्शन किया कि दर्शक पठान देखने सिनेमाघरों में पहुंचते रहे और शाहरुख की फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड बनाती चली गई। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है।
  • सोमवार को यशराज फ‍िल्‍म ने एक ट्वीट किया। इसमें पठान के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की जानकारी दी गई है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स के अनुसार, पठान ने दुनियाभर में 1048 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है। यानी यह फ‍िल्‍म 1050 करोड़ रुपये कमाने से थोड़ी ही दूर है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स का कहना है कि पठान भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म है। हाल ही में इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 50 दिन भी पूरे कर लिए हैं। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com