विज्ञापन

रक्तदान है 'महादान', इससे जुड़े हैं कई मिथ, जानिए क्या हैं ब्लड डोनेशन के फायदे

कुछ लोग रक्तदान से हिचकिचाते हैं. लोगों को लगता है कि रक्तदान करने से कमजोरी आ जाती है. लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, वजन नियंत्रण और बेहतर सेहत जैसे कई लाभ मिलते हैं. तो चलिए एक नजर में जानते हैं रक्तदान के फायद

Gallery View
  • रक्तदान है 'महादान', जानिए ब्लड डोनेशन के फायदे
    रक्तदान करके आप केवल किसी को जिंदगी देने का महान कार्य ही नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि यह आपकी अपनी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है. दुख की बात यह है कि हम में से ज्यादातर लोगों को इन फायदों के बारे में पता नहीं है. इस बारे में जागरूकता फैलाने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा सकता है.
  • रक्तदान है 'महादान', जानिए ब्लड डोनेशन के फायदे
    इस दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं. क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है.
  • रक्तदान है 'महादान', जानिए ब्लड डोनेशन के फायदे
    खून डोनेट करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है. शरीर में ज़्यादा आइरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आइरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है.
  • रक्तदान है 'महादान', जानिए ब्लड डोनेशन के फायदे
    रक्तदान करते समय आपको कोई दर्द महसूस नहीं होगा.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com