बिखरी चप्पलें, फैला सामान, बदहवास परिजन... महाकुंभ से दर्द की तस्वीरें
बिखरी चप्पलें, फैला सामान, बदहवास परिजन... महाकुंभ से दर्द की तस्वीरें
- Created by:
-
जनवरी 29, 2025 17:37 IST
-
Published On जनवरी 29, 2025 17:37 IST
-
Last Updated On जनवरी 29, 2025 17:37 IST
-
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीइस घटना में 30 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई वहीं कई लोगों की जान भी चली गई. आखिर ये हादसा हुआ कैसे और उस वक्त संगम घाट पर कैसा मंजर था, वहां मौजूद लोगों ने अपना दर्द बयां किया है.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीलोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं, और जैसे ही वे जमीन पर गिरीं, भगदड़ मच गई. घायलों को तुरंत महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास के अस्पताल में भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए बेली अस्पताल और स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीमौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का बहुत आध्यात्मिक महत्व होता है, खासकर इस साल क्योंकि 'त्रिवेणी योग' का दुर्लभ खगोलीय संयोग है, जो हर 144 साल में एक बार होता है. भगदड़ के बाद, अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए और भक्तों से सतर्क रहने की अपील की.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ जैसी घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अब तक आदित्यनाथ से दो बार बात कर चुके हैं.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीमेला के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया कि संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है. घायलों को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई घायलों के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीइस घटना को देखने वाले जय प्रकाश स्वामी ने बताया, "वह महिला भीड़ के नीचे फंसी हुई थी और उठ नहीं पा रही थी.हम सब भीड़ में फंस गए थे.मैं सबसे पहले बाहर निकला, फिर मैंने बच्चों, पिता और मां की मदद की."
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीमोबाइल पर भगदड़ की घटना का समाचार आने के बावजूद मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है और चारों दिशाओं से श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है.
-
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात, आधी रात हुआ क्या? PHOTOS के जरिए जानिए पूरी कहानीमहाकुंभ में स्नान के लिए 45 घाट बनाए गए हैं, लेकिन लोग मुख्य संगम पर ही स्नान करने की जिद करने लगे. जिससे भीड़ एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ने लगी. इस वजह से घटना घटी