विज्ञापन

जय हिन्द: भारत का 69 वां स्वतंत्रता दिवस

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानों को नमन करते हुए देश अपना 69वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए लाल किला पहुंचे।
  • लाल किले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह।
  • 40,000 सुरक्षाकर्मियों ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखा।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले से अपना भाषण देने जाते हुए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश के कोने-कोने में एकता समाई हुई है। स्वतंत्रता दिवस की यह सुबह सामान्य सुबह नहीं है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का स्वतंत्रता दिवस है।"
  • पीएम मोदी ने कहा, यह 125 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और आकांक्षाओं की सुबह है।
  • देश को लाल किले से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा,"स्वच्छ भारत अभियान में भारत के बच्चों ने बढ़-चढ़कर सर्वाधिक योगदान दिया है।"
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com