विज्ञापन

Israel Attack Iran: क्या ईरान को 'गाजा' बना देगा इजरायल? जानें दोनों के पास कितनी सेना और कितने हथियार

जिसका डर था वही हुआ. इजरायल और ईरान का युद्ध सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. इजरायल ने 25 दिन के बाद ईरान से 1 अक्टूबर के मिसाइल हमले का इंतकाम लेना शुरू कर दिया है. उसने शुक्रवार देर रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया. इजरायल के इस हमले से तेहरान में हड़कंप मचा है. दुनिया परेशान है कि अब यह युद्ध किस तरफ जाएगा. सैन्य ताकत के मामले में ईरान भी कम नहीं है. आइए आपको बताते हैं फौजी ताकत और हथियारों की बात करें तो ईरान और इजरायल में कौन भारी बैठता है...

Gallery View
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    बात अगर सैनिकों की करें तो, मामला लगभग टक्कर का है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के अनुसार इजरायल के पास 6.34 लाख सैनिक हैं, जबकि ईरान के पास 6.1 लाख सैनिक हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल के पास 4.65 लाख रिजर्व सैनिक बल है जबकि ईरान के पास 3.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल का सैन्य बजट ईरान के मुकाबले दोगुने से अधिक है. इजरायल का सैन्य बजट 19.2 अरब डॉलर का है जबकि ईरान का सैन्य बजट 7.4 अरब डॉलर का है.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल की सेना विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं, जबकि ईरान की सेना इजरायल से आगे, 14वें स्थान पर हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    टैंकों के मामले में इजरायल, ईरान से काफी पीछे है. इजरायल के पास मात्र 400 टैंक हैं, जबकि ईरान के पास 1513 टैंक हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल के पास सिर्फ 503 तोप हैं लेकिन ईरान के पास इजरायल के कई गुना अधिक तोप हैं. ईरान के पास 6798 से अधिक तोप हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    लड़ाकू हेलिकॉप्टरों के मामले में भी ईरान का पलड़ा इजरायल पर भारी है. इजरायल के पास 46 लड़ाकू हेलिकॉप्टर हैं, जबकि ईरान के पास 50 लड़ाकू हेलिकॉप्टर हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल के पास ईरान की तुलना में मिसाइल यूनिट भी कम है. इजरायल के पास 64 से अधिक मिसाइल यूनिट है जबकि ईरान के पास 410 मिसाइल यूनिट है.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    बात अगर लड़ाकू विमानों की करें तो यहां इजरायल, ईरान पर बीस साबित होता है. इजरायल के पास 612 लड़ाकू विमान है जबकि ईरान के पास 551 लड़ाकू विमान हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    इजरायल के पास 5 पनडुब्बी है जबकि ईरान के पास सिर्फ एक पनडुब्बी है.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    ईरान के पास इजरायल की तुलना में हवाई जहाज भी अधिक है. इजरायल के पास 51 हवाई जहाज हैं, जबकि ईरान के पास 70 हवाई जहाज हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    निगरानी के लिए जरुरी सैटेलाइट में इजरायल के सामने ईरान कहीं नहीं ठहरता है. इजरायल के पास 8 सैटेलाइट हैं, जबकि ईरान के 2 सैटेलाइट हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    परमाणु हथियारों की तुलना करें तो इजरायल के पास 90 से अधिक परमाणु हथियार हैं. जबकि ईरान के पास परमाणु शाक्ति है या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं हैं.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    ईरान के ताजा मिसाइल हमले के बाद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि ईरान ने "बड़ी गलती की" और उसे परिणाम भुगतने होंगे.
  • ईरान vs इजरायल : किसमें कितना दम? PHOTOS में देखिए दोनों में कौन है ज्यादा ताकतवर
    ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार, ईरान के यह मिसाइल हमले हाल में इजरायली कार्रवाइयों का प्रतिशोध है, जिसमें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या भी शामिल है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com