• होम
  • फ़ोटो
  • Solar Eclipse 2023 : कल हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है, क्‍या भारत में नजर आएगा? जानें इसके बारे में

Solar Eclipse 2023 : कल हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है, क्‍या भारत में नजर आएगा? जानें इसके बारे में

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Solar Eclipse 2023 : कल हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है, क्‍या भारत में नजर आएगा? जानें इसके बारे में
    1/5

    Solar Eclipse 2023 : कल हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है, क्‍या भारत में नजर आएगा? जानें इसके बारे में

    Solar Eclipse 2023 : कल यानी 20 अप्रैल गुरुवार को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (hybrid solar eclipse) होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, सुबह 07:06 बजे से हो जाएगी। दोपहर 12:29 बजे तक यह ग्रहण प्रभावी होगा। सूर्य ग्रहण की हिंदू धर्म में काफी मान्‍यता है। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्‍या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा? हम इसकी जानकारी आपको देने जा रहे हैं। सूर्य ग्रहण को विज्ञान के नजरिए से भी समझाएंगे और जानेंगे क्‍या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण?
  • सूर्य ग्रहण कब है?
    2/5

    सूर्य ग्रहण कब है?

    कल 20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। इससे पृथ्वी पर एक छाया पड़ती है जो कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से रोक देती है। कल लगने वाला ग्रहण ‘हाइब्रिड सूर्य ग्रहण' होगा।
  • हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्‍या है?
    3/5

    हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्‍या है?

    हाइब्रिड सूर्य ग्रहण बाकी ग्रहणों से थोड़ा अलग है। इस दौरान ग्रहण, वलयाकार (annular) और पूर्ण ग्रहण के बीच शिफ्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि चंद्रमा की छाया दुनियाभर से गुजर रही होती है। इन्‍हीं कारणों से इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह आंशिक, पूर्ण और वलयाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है और दुनिया के तमाम हिस्‍सों में अलग-अलग रूप में नजर आता है।
  • कहां दिखाई देगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण?
    4/5

    कहां दिखाई देगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण?

    Sky.org के अनुसार, इस दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण को हिंद और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया से दिखाई देगा। इन इलाकों में कुछ लोगों को पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा, जबकि कई लोगों को ‘रिंग ऑफ फायर' यानी वलयाकार ग्रहण दिखाई देगा। कई लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। कहा जा रहा है कि ऐसी खगोलीय घटना 100 साल में एक बार होती है।
  • क्‍या भारत में दिखाई देगा ग्रहण?
    5/5

    क्‍या भारत में दिखाई देगा ग्रहण?

    कल लगने जा रहा हाइब्र‍िड सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा। इस वजह से ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी भारत में प्रभावी नहीं होगा। मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। लोगों को ग्रहण से जुड़ी मान्‍यताओं का पालन करने की जरूरत भी नहीं होगी। तस्‍वीरें, Nasa व अन्‍य से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »