77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफर
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें कई लोगों ने बधाई दी.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरअमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में हुआ था. उनके पिता प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी ने उनका नाम इंकलाब रखा था, लेकिन बाद में उनका नाम अमिताभ रखा गया. उनके नाम का मतलब ऐसे प्रकाश से है जो कभी खत्म नहीं होता. उनके माता-पिता ने उनका निकनेम 'मुन्ना' रखा.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरअमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से की है. कॉलेज के वक्त में ही वो थियेटर से जुड़े. पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे. वो खुद को इंजीनियर या एयर फोर्स में ऑफीसर बनना चाहते थे.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफर16 फरवरी, 1969 को, अमिताभ एक अभिनेता के रूप में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आए और रहने की कोई जगह नहीं होने के कारण, बिग बी ने मरीन ड्राइव की बेंच पर कई रातें बिताईं.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरलेकिन जब उनके भाई अजिताभ ने उन्हें सूचित किया कि निर्देशक के ए अब्बास अपनी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं, तो अमिताभ अपने अच्छे दोस्त राजीव गांधी की मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के परिचय पत्र को लेकर निर्देशक के घर पहुंचे.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरसाल 1971 में बिग बी ने 6 फ़िल्मों में काम किया. जिसमें राजेश खन्ना के साथ उनकी फिल्म आनंद भी शामिल थी. इस फिल्म के लिए अमिताभ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरकई फ्लॉप फिल्मों के बाद अमिताभ ने 1978 में तीन बड़ी हिट फिल्में 'डॉन', 'त्रिशूल' और 'मुकद्दर का सिकंदर' दी. फिल्म 'डॉन' के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
-
77 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जानें कैसा रहा बॉलीवुड में उनका अब तक का सफरयश चोपड़ा के साथ अभिनेता के जुड़ाव ने 'देवर' (1975), 'कभी-कभी' (1976) और 'त्रिशूल' (1978) जैसी बड़ी सफलताएं हासिल कीं. 'काला पत्थर' (1979) अमिताभ की पहले की फिल्मों जैसी सफलता हासिल नहीं कर सकी. यश चोपड़ा ने1981 में अमिताभ बच्चन, जया और रेखा को साथ लेकर फिल्म 'सिलसिला' बनाई. यह बिग बी और रेखा की एक साथ आखिरी फिल्म थी.