विज्ञापन

पढ़ाई करने के लिए विदेश गए फराह खान के ट्रिपलेट्स, बेटियों और बेटे की तस्वीर शेयर कर हुईं इमोशनल

फराह खान ने भावुक होकर अलग-अलग शहरों में कॉलेज जाने वाले अपने तीनों बच्चों को विदाई दी.

Gallery View
  • फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने लेटेस्ट पोस्ट में इमोशनल होती हुईं नजर आईं क्योंकि उनके ट्रिपलेट्स यानी तीनों बच्चे - दिवा, अन्या और जार विदेश के अलग-अलग शहरों में कॉलेज की पढ़ाई के लिए रवाना हुए. इंस्टाग्राम पर फराह ने एक नहीं बल्कि तीन बच्चों को कॉलेज भेजने की चुनौतियों के बारे में बात की.
  • तस्वीरें शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा, "अगर आपको लगता था कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है. तो इसे 3 गुना करके देखिए! 3 शहर, 3 कैंपस... 3 बार विदाई! मेरे दिल के 3 टुकड़े. जाओ, अपनी जिंदगी जियो. लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी-पापा के पास ही आते हैं. शिरीश कुंदर का भी शुक्रिया, जिन्होंने फैमिली फोटो में आने के अलावा बाकी सब कुछ किया. P.S. - दिवा तुम्हें पता है कि मैंने यह गाना क्यों चुना."
  • पहली तस्वीर में फराह अपने बेटे जार को गले लगाती हुई दिख रही हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में उनके तीनों बच्चों के साथ उनके प्यारे पलों की झलक देखने को मिलती है. बच्चों को बहुत प्यार करने वाली इस मां ने पोस्ट में 'कभी अलविदा ना कहना' गाना बैकग्राउंड में जोड़ा गया है.
  • पोस्ट पर सुनीता कपूर ने कमेंट किया, "फारू, तुमने मुझे रुला दिया." शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, "लव यू फराह, बच्चों को बधाई और यकीन मानो, वे खुद का सबसे बेहतरीन रूप बनकर लौटेंगे."
  • रिया कपूर ने लिखा, "विश्वास नहीं होता कि वे इतने बड़े हो गए हैं." भावना पांडे, सोहा अली खान और डायना पेंटी समेत कई अन्य एक्टर्स ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए.
  • इससे पहले फराह खान और शिरीष कुंदर ने एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया था, जब उनके तीनों बच्चों - दिवा, अन्या और जार - ने आधिकारिक तौर पर स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया था.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com