व्हाइट हाउस में ट्रंप-मस्क की बड़ी बड़ी बातें, पर दिल चुरा ले गया 'छुटकू X Æ A-12 Musk'
एलन मस्क ने मंगलवार को व्हाइट हाउज में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने अमेरिकी सरकार में के लिए नई शक्तियों की घोषणा की लेकिन इस बीच उनका बेटा अपनी ही धुन में नजर आया और सबका दिल चुरा लिया.
-
काले रंग की मेक अमेरिका ग्रेट अगेन टोपी, काली टी-शर्ट और ओवरकोट पहने स्पेसएक्स और टेस्ला के टाइकून ने ओवल ऑफिस में रिपोर्ट्स से बात की और इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति रिसोल्यूट डेस्क के पीछे बैठे थे. साथ में मस्क के बेटे X Æ A-12 Musk भी मौजूद थे.