विज्ञापन

कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!

दीपों के त्योहार दीवाली का भारत में हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है. लेकिन इस बार की दीवाली थोड़ी अलग साबित होने वाली है और इसका कारण कोरोनावायरस है. कोरोना के कारण देश में कई बड़े बदलाव आए हैं और अब दीवाली की रोनक में इस वायरस के कारण थोड़ी कमी महसूस की जा रही है. भले ही कोरोना ने देश-दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा हो, लेकिन ग्रीन दीवाली मनाकर आप अपने सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकते हैं. जानें कैसे...

Gallery View
  • कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!
    दीवाली पार्टियों को कहें न, डिजिटल तरीका अपनाएं: दीवाली पर अपनों के साथ इक्ट्ठा होकर इस सेलिब्रेट करने का अलग ही मजा है. कोरोना के बीच भी ये मजा आप डिजिटल अंदाज में बरकरार रख सकते हैं.
  • कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!
    कोरोना से जुड़े निर्देशों का रखें ख्याल: मास्क पहनें: दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान मास्क जरूर पहने रहें. ये आपको कोरोना से बचाएगा. उचित दूरी बनाए रखें: कोरोना को लेकर निर्देशों में उचित दूरी का विशेष ख्याल रखने को कहा गया है, लेकिन दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान नजदीक आने का खतरा बरकरार रहेगा. इसलिए उचित दूरी बनाए रखें. हमेशा हाथ धोएं: गिफ्ट्स के आदान-प्रदान के कारण कोरोना के संक्रमण का खतरा बना रहेगा, इसलिए इस दौरान अपने हाथों को लगातार धोते रहें.
  • कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!
    आतिशबाजी से बचें: दीवाली का ये मतलब नहीं है कि आपको पटाखे जलाने ही है. पटाखे जलाने से पर्यावरण को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ ही हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ता है. इतना ही नहीं कोरोना के मरीजों को भी प्रदूषण से दिक्कतों के बढ़ जाने का खतरा रहेगा, ऐसे में पटाखे जलाने से परहेज करें.
  • कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!
    ऐसे गिफ्ट दें जिनसे संक्रमण का खतरा न हो: दीवाली पर गिफ्ट्स और मिठाईयों को शेयर करने का एक अलग ही मजा है, लेकिन कोरोना के बीच आप अपनों को ऐसे गिफ्ट दें, जिनसे संक्रमण का खतरा बहुत कम हो.
  • कोरोना के बीच कुछ इस तरह मनाएं इस बार दीवाली!
    घर पर ही रहें: दीवाली पर एक-दूसरे जाने का ट्रेंड बहुत पुराना है, लेकिन कोरोना के कारण इस बार आप घर पर ही रहें. अपने घर को दीयों और लैंप से सजाएं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com