बिहार में मतदाताओं ने दिखाया दम... कोई चारपाई पर तो कोई व्हीलचेयर से पहुंचा मतदान केंद्र
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पहले चरण की वोटिंग संपन्न हुई. प्रदेश के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. इस दौरान लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गई. मतदान में हर वर्ग और हर उम्र के लोगों की हिस्सेदारी देखने को मिली. किसी को वोट डलवाने के लिए चारपाई पर लेकर आया गया तो कोई व्हीलचेयर पर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए पहुंचा. आइए देखते हैं बिहार विधानसभा में पहले चरण के मतदान की तस्वीरें.
-
बिहार में मतदाताओं ने दिखाया दम... कोई चारपाई पर तो कोई व्हीलचेयर से पहुंचा मतदान केंद्रकई मतदाताओं ने वोट डालने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान पटना के दानापुर में वोट डालने से पहले गंगा नदी पार कर वोट देने के लिए पहुंचे.