विज्ञापन

Bigg Boss 12: साढ़े तीन साल पुराना है अनूप जलोटा और जसलीन का रिलेशन

बिग बॉस 12 की अगर हम सबसे चर्चित जोड़ी की बात करें तो सबसे पहले जो नाम दिमाग में आता है वह है अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी. दोनों की ही इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

  • अभी हाल ही में शो के दौरान अनूप जलोटा को पोल के रूप में खड़ा किया गया था और जसलीन मथारू उनके आस-पास डांस करती हुई नजर आ रही थीं.
  • अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्‍ते की खबर जबसे सामने आई है, दोनों की आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है.
  • भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी पार्टनर जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12 में काफी अच्‍छा खेल रहे हैं. अनूप जलोटा हमेशा जसलीन को अच्‍छी राय देते हैं और जसलीन उनकी बात मानती भी हैं.
  • अनूप और जसलीन ने बिग बॉस के मंच में सलमान खान के सामने अपने प्यार का इजहार किया था. गुरू-शिष्या से शुरू हुआ यह रिश्ता लव-अफेयर में बदला और पिछले साढ़े तीन साल ये दोनों रिलेशनशिप में हैं.
  • अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का एक वीडियो सामने आया है, इसमें अनूप जलोटा हारमोनियम बजा रहे हैं, और जसलीन मथारू बहुत ही बेहतरीन अंदाज में गाना गा रही हैं.
  • बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा को एक टास्‍क के दारौन किडनैप कर लिया गया था.
  • अनूप जलोटा को छुड़ाने के लिए जसलीन से कपड़े और मेकअप की डिमांड की गई थी. इस पर जसलीन काफी रोईं और इस टास्क को पूरा करने से मना कर दिया.
  • उधर अनूप जलोटा को यह विश्वास था कि जसलीन कपड़े और मेकअप की कुर्बानी आसानी से कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनका भरोसा टूट गया. यह सब होने पर अनूप जलोटा ने दूसरे दिन यह निर्णय लिया कि अब जोड़ी के रूप में जसलीन को साथ में नहीं रखना चाहते.
  • 65 साल के अनूप जोटाला अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com