पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन: तस्वीरों में देखें उनका सफर
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांसें लीं.
-
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन: तस्वीरों में देखें उनका सफरअटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था. उनके पिता कृष्ण बिहारी बाजपेयी शिक्षक थे. उनकी माता कृष्णा थीं. उनके पिता मध्य प्रदेश में शिक्षक थे.
-
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन: तस्वीरों में देखें उनका सफरअटल बिहार वाजपेयी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गोरखी विद्यालय से प्राप्त की और बाद में आगे की पढाई के लिए ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी, इंग्लिश और संस्कृत विषय से B.A की शिक्षा प्राप्त की. फिर कानपुर के दयानंद एंग्लो-वैदिक कॉलेज से पोलिटिकल साइंस से M.A. किया.
-
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन: तस्वीरों में देखें उनका सफर1977 में अटल बिहारी वाजपेयी ने मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया. 1980 में जनता पार्टी टूट गई. इसके बाद बीजेपी अस्तित्व में आई. वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने.