उत्तराखंड चुनाव: पोलिंग बूथों पर दिखाई दिए जाने-माने चेहरे
उत्तराखंड में 69 सीटों पर वोटिंग हुई. पहाड़ी राज्य की जनता ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
-
उत्तराखंड में हुई वोटिंग, मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया अपने मताधिकार का इस्तेमालमतदान प्रक्रिया को सुचारू ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सहित करीब 30,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षाकर्मियों के अलावा करीब 60,000 मतदान कर्मियों को भी ड्यूटी में लगाया गया है.
-
उत्तराखंड में हुई वोटिंग, मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया अपने मताधिकार का इस्तेमालप्रदेश में इन विधानसभा चुनावों में पहली बार तीन विधानसभा क्षेत्रों, हरिद्वार जिले के भेल रानीपुर, उधम सिंह नगर के रूद्रपुर तथा देहरादून जिले के धर्मपुर, में वीवीपैट मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके जरिये मतदाता खुद यह देख सकेंगे कि उनका वोट उसी प्रत्याशी को गया है, जिसके लिए उन्होंने ईवीएम पर बटन दबाया था.