विज्ञापन

ऐश्वर्या का 'जज़्बा' दिखा ISL के उदघाटन समारोह में..

फुटबॉल टूर्नामेंट - इंडियन सुपर लीग की शुरूआत 3 अक्टूबर से चैन्नई में हो गई है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने चार चांद लगा दिए।

  • फुटबॉल टूर्नामेंट - इंडियन सुपर लीग की शुरूआत 3 अक्टूबर से चैन्नई में हो गई है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने चार चांद लगा दिए। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गीत 'डोला रे' पर परफॉर्म करके स्टेज पर आग लगा दी।
  • ऐश्वर्या गहरे लाल रंग के लहंगे में नज़र आईं। इस तस्वीर को फेसबुक पर AishwariyaRaiBachchan पेज पर पोस्ट किया गया है।
  • अपने बेटी आराध्या के साथ यहां ऐश्वर्या थोड़ी जल्दी में नज़र आ रही हैं
  • इस मौके पर अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नज़र आए। उनके साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मुकेश अंबानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन, रजनीकांत के चरण स्पर्श कर रही हैं और इस पल के गवाह बने शो के मेज़बान अर्जुन कपूर और आईएसएल की संस्थापक नीता अंबानी
  • एक बार फिर कैमरे ने आराध्या को कैद कर लिया और इस बार वह अपने मम्मी-पापा ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ नज़र आईं।
  • अब इस मौके को तो कोई भी कैमरे में कैद करना चाहेगा
  • और यह तस्वीर नहीं सेल्फी है जो अर्जुन कपूर ने अपनी 'टू स्टेट्स' की को-स्टार आलिया भट्ट और सभी साथियों के साथ ली। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com