होमफोटो'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेअमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शिरकत की. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सराहना करते हुए उन्हें विशेष व्यक्ति' बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत 'गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सास, गुड मॉर्निंग अमेरिका से की. इस दौरान स्टेडियम में 50हजार लोग मौजूद रहे.
वहीं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए ह्यूस्टन के मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने पीएम मोदी को सम्मानित किया. इस दौरान सिलवेस्टर टर्नर ने पीएम मोदी को एक चाबी भेंट की.