होमफोटोअदा शर्मा के आलीशान घर की 6 तस्वीरें, कभी शान से रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्ट्रेस ने पूरा घर रखा है खाली
अदा शर्मा के आलीशान घर की 6 तस्वीरें, कभी शान से रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्ट्रेस ने पूरा घर रखा है खाली
मुंबई का बांद्रा इलाका बॉलीवुड सितारों के आलीशान घरों के लिए जाना जाता है. इसी इलाके में अदा शर्मा का वह घर भी है, जो कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का ठिकाना हुआ करता था. अदा ने इस फ्लैट को अक्टूबर 2023 में पांच साल के लिए किराए पर लिया था और 2024 में अपनी मां और नानी के साथ यहां शिफ्ट हुईं. घर की तस्वीरों में इसकी सादगी, खुली जगह और हरियाली साफ नजर आती है.
यह फ्लैट बांद्रा के Mont Blanc Apartments में है और सुशांत यहां अपनी जिंदगी के आखिरी वर्षों में रहे थे. करीब तीन साल तक खाली रहने के बाद अदा यहां रहने आईं.
अदा ने घर के एक कमरे को म्यूजिक रूम और दूसरे को डांस स्टूडियो बनाया है. वह डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और घर में अपनी रचनात्मक गतिविधियों के लिए खुली जगह रखना पसंद करती हैं.
अदा ने 2008 में हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह Hasee Toh Phasee, Commando 2, Commando 3 और कई तेलुगु फिल्मों में नजर आईं, लेकिन 2023 की The Kerala Story ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई.