विज्ञापन

ऑफिस से आने के बाद डिनर में बनाएं ये 5 रेसिपी, झटपट हो जाएंगी तैयार

इस बात से तो आप भी सहमत होंगे कि पूरे दिन लंबे और थका देने वाले दिन के बाद रात का खाना बनाना एक कठिन काम होता है. यही कारण है कि हम लगातार ऐसे लाइट और हेल्दी खाने की तलाश में रहते हैं जिसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. यहां आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुठ ऐसी हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज जो खाने में लाइट और पौष्टिकता से भरपूर हैं. ये सभी रात के खाने के लिए बेस्ट हैं.

Gallery View
  • पालक दाल खिचड़ी
    पालक दाल की खिचड़ी खाने में काफी हेल्दी होती है. पालक और दाल के गुणों से भरपूर, स्वादिष्ट मसालों के साथ, बनाई गई यह रेसिपी पेट के लिए हल्की और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है.
  • अरहर की दाल
    यह रात के खाने के लिए बेस्ट है, लाइट होने के साथ ही यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. इस दाल को उबले हुए चावल या रोटी के साथ खाएं.
  • सूजी बेसन ढोकला
    इसको बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि बेसन, सूजी और दही को एक समान बराबर भागों में मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें. अब इसमें कुछ मसाले और गाजर डालें और लगभग 15 मिनट तक इसे भाप पर पकाएं.
  • मेथी आलू की सब्जी
    इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए आपको सिर्फ आलू और मेथी को लेना है और फिर इसके साथ कुछ मसालों को मिलाकर पकाना है. इसे आप चावल या रोटी के साथ परोसें.
  • लो-कैलोरी ओट्स इडली
    ये लो-कैलोरी इडली सॉफ्ट, फ्लफी और जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं. वजन कम करने के लिए बेस्ट फूड है जिसे हम अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com