प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने रातों-रात इन्हें बनाया फेमस
आज के दौर में सोशल मीडिया आम इंसान को भी स्टार बनाने की काबिलियत रखता है. इसका ताजा उदाहरण 18 वर्षीय मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर हैं, जिनका वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर से लेकर व्हाट्सऐप में खूब शेयर किया जा रहा है. इस पैकेज के जरिए एक नजर डालते हैं उन 5 लोगों पर जिन्हें रातों-रात इंटरनेट ने फेमस बना दिया.
-
प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने रातों-रात इन्हें बनाया फेमस1- प्रिया प्रकाश वॉरियर: 18 वर्षीय प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म Oru Adaar Love से डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म के गाने Manikya Malaraya Poovi में इशारों-इशारों में बात करने की वजह से प्रिया रातों-रात इंटरनेट पर मशहूर हो गईं.
-
प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने रातों-रात इन्हें बनाया फेमस2- अरशद खान: अक्टूबर 2016 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चाय बेचने वाले शख्स की खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. नीली आंखों वाले इस शख्स को मॉडलिंग तक के ऑफर मिलने लगे थे. अरशद खान नामक यह शख्स इस्लामाबाद के संडे बाजार (पेशावर चौक) पर चाय की दुकान पर काम करता था. उसके लुक पर महिलाएं फिदा हो गई थीं.
-
प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने रातों-रात इन्हें बनाया फेमस3- कुसुम श्रेष्ठ: नवंबर 2016 में नेपाल की इस लड़की की तस्वीरें जमकर शेयर की गई थी. नेपाली तरकारीवाली के नाम से मशहूर हुईं इस लड़की का नाम कुसुम श्रेष्ठ है. कुसुम की तस्वीर सामने आते ही #Tarkariwali ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था.
-
प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने इन्हें बनाया फेसम4- ढिंचैक पूजा: ढिंचैक पूजा का गाना 'सेल्फी मैंने ले ली...' को सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा था. चौंकाने वाली बात यह थी कि ढिंचैक पूजा अपनी सुरीली नहीं बल्कि बेसुरी आवाज के लिए मशहूर हुई थीं.
-
प्रिया प्रकाश से तरकारीवाली तक, Internet ने रातों-रात इन्हें बनाया फेमस5- उमर बोरकान अल गला: दुबई बेस्ड मॉडल और एक्टर उमर उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब ज्यादा हैंडसम होने की वजह से उन्हें सउदी अरब से देश निकाला कर दिया गया था. इसके बाद उमर रातों-रात इंटरनेट पर छा गए थे.