गुजरात के 5 मस्ट ट्राई फूड, जो आपको जरूर खाने चाहिए
भारत एक ऐसा देश है जहां पर आपको खाने की इतनी वैराइटी मिलती हैं जिनके बारे में शायद आप जानते भी नहीं होंगे. अलग-अलग क्षेत्रों के स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन हमारे खाने की थाली में कई रंग भर देते हैं. आज हम बात करेंगे गुजराती खाने की. गुजराती व्यंजन इस थाली को वाइब्रेंट, कलरफुल और अति मोहक बनाते हैं. गुजराती खाने में मीठे और तीखे दोनों ही तरह के खानों की भरमार है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गुजराती व्यंजन की लिस्ट जो आपको जरूर पसंद आएंगे.
-
खट्टा मीठा ढोकलाबेसन, दही, सूजी को मिलाकर भाप में पकाया गया ढोकला खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. खाने में बेहद स्वादिष्ट और खट्टा-मीठा इसका स्वाद हर किसी को जरूर पसंद आता है. ढोकले के ऊपर मीठा राई का तड़का और उसे तीखा स्वाद देने के लिए हरी मिर्च इसको कंपलीट करती है.