12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Album
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोमवार को अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे ले लिए हैं.
-
12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Albumभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को इटली के शहर फ्लोरेंस में बॉलीवुड ब्यूटी अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधी. विराट-अनुष्का ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की. वेडिंग फंक्शन के दौरान अनुष्का शर्मा डिजाइनर सब्यासाची के आउटफिट में नजर आईं. (तस्वीर सब्यासाची के इंस्टाग्राम से)
-
12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Albumजोड़ी ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, "आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया. हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं. दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया. हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद." (तस्वीर इंस्टाबॉलीवुड इंस्टाग्राम पेज से)
-
12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Albumफेरों के दौरान अनुष्का शर्मा डिजाइनर सब्यासाची के पेल पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. लहंगे पर सिल्वर-गोल्ड मेटल के धागों, पर्ल और बीड्स का काम भी था. वहीं, अनुष्का ने हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पाइनल और बरोक जैपनीज़ मोतियों से जड़ी जूलरी पहनी थी. ये जूलरी सब्यासाची के हेरिटेड जूलरी कलेक्शन से थी. (तस्वीर सब्यासाची के इंस्टाग्राम से)
-
12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Albumसगाई पर अनुष्का ने डिजाइनर सब्यासाची सिग्नेचर गुलकंद बरगंडी रंग की वेलवेट साड़ी चुनी. इस साड़ी में खास था पर्ल, जरदोज़ी और मरोरी का काम. अपने लुक को उन्होंने अनकट डायमंड और पर्ल चोकर और मैचिंग स्टड से कम्पलीट किया. (तस्वीर सब्यासाची के इंस्टाग्राम से)
-
12 तस्वीरों में देखें #Virushka का Wedding Albumमेहंदी पर अुनष्का ने फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक एंड येल्लो सिल्क लहंगा पहना. इस लहंगे पर कोलकाता के कारीगरों ने हाथों से ब्लॉक प्रिंट और गोटा पट्टी वर्क किया है. अनुष्का की जूलरी भी 22 कैरेट गोल्ड की थी, जिसमें इरानी टरकॉइज़, टरमालिनेस, अनकट डायमंड और जैपनीज़ पर्ल जड़े हुए थे. (तस्वीर सब्यासाची के इंस्टाग्राम से)