विज्ञापन

एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट ने जीती पहली बाउट, ज्योति को 7-1 से हराया

शनिवार को विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में महिलाओं की 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दे दी गई थी. यह फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की ओर से पहले के रुख को बदलने के बाद लिया गया, जिसमें उसने विनेश की भागीदारी को केवल 50 किलोग्राम वर्ग तक ही सीमित कर दिया था.

एशियन गेम्स ट्रायल में  विनेश फोगाट ने जीती पहली बाउट, ज्योति  को 7-1 से हराया
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat :एशियन गेम्स ट्रायल में 53 किलो वेट कैटेगरी में विनेश फोगाट ने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी. शुरुआत में सावधानी बरत कर मुकाबला करने वाली विनेश ने आखिर में 7-1 से जीत हासिल की.  विनेश ने शुरुआत में सावधानी बरती और ज़्यादातर खड़े होकर कुश्ती पर ध्यान दिया, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, उन्होंने आसानी से अपनी चालें चलीं. उन्होंने एक 'काउंटर' पर 'पुश पॉइंट' के साथ शुरुआत की और जल्द ही 'डबल लेग अटैक' किया, जिससे उन्हें कोई पॉइंट नहीं मिला.

दूसरे राउंड की शुरुआत में उन्हें 'क्लॉक' पर रखा गया और वहां से उन्होंने मुकाबले पर हावी होना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने दाएं पैर के अटैक को एक 'टेक डाउन मूव' में बदलकर 3-0 की बढ़त बना ली. ज्योति ने भी पैरों पर जोरदार हमला किया, लेकिन विनेश ने अपनी पूरी ताकत लगाकर उस कोशिश को नाकाम कर दिया. 

एक 'काउंटर अटैक' पर, विनेश ने दो तेज़ी से चालें चलकर स्कोर 7-0 कर दिया, जबकि ज्योति को एक 'पुश-आउट पॉइंट' मिला.  अब विनेश का अगला मुकाबला निशु से होगा, जिन्होंने रिया को 'फॉल' के जरिए हराया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com