para asian games 2018: दीपा मलिक ने किया कांस्य पर कब्जा

para asian games 2018: दीपा मलिक ने किया कांस्य पर कब्जा

दीपा मलिक स्थानीय बच्चों के साथ अपने पदक को प्रदर्शित करती हुईं

खास बातें

  • दीपा ने एफ-51/52/53 चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य जीता
  • चौथे प्रयास में 9.67 मीटर की दूरी तय की
  • महिला हॉकी में भी जीता भारत
जकार्ता:

रियो ओलिंपिक की पदक विजेता और भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को कांस्य पदक हासिल किया. दीपा ने महिलाओं की एफ-51/52/53 चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया. दीपा के अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने गुरुवार देर रात पूल-ए में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से मात दी.पूल-ए में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. इस पूल में अर्जेंटीना की टीम पहले स्थान पर है.  

कुल छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में 9.67 मीटर की दूरी तय करके हुए दीपा ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता. हालांकि, एक अन्य एथलीट एकता भयान पदक हासिल करने से चूक गईं. ईरान की एलनाज अगदास ने अपने अंतिम प्रयास में 10.71 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा.इसके अलावा, बहरीन की फातिमा नीधम ने अपने चक्के से 9.87 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया.  

यह भी पढ़ें: TENNIS: कायले एडमंड शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में​


हॉकी मैच की बात करें, तो भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरे ही मिनट में गोल किया। मुमताज खान ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला. इसके बाद, 10वें मिनट में कायला डी वाल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल कर उसका स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. हालांकि, इसी मिनट में रीत के गोल से भारत ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले ही साइना ने अपनी सफलता के पीछे का राज़ एनडीटीवी से शेयर किया था. लालरेमसियामी ने 12वें मिनट में भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके अगले मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया। 
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com