मुंबई में एक लड़की और तीन महिलाओं की चोटियां कटने की घटनाएं हुई हैं.
- भायखला और वडाला में तीन महिलाओं की चोटियां कटीं
- पहले भिवंडी और नालासोपारा में भी कट चुकी हैं चोटियां
- महिलाओं को सर में दर्द हुआ और चोटी गई
मुंबई:
महिलाओं में चोटी कटवा की दहशत उत्तर भारत के बाद अब मुंबई तक पहुंच चुकी है. मुंबई के भायखला इलाके में दो महिलाओं की चोटी कटने का और वडाला इलाके में एक लड़की की चोटी कटने का मामला सामने आया है.
यह भी पढ़ें : अब पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने किया दावा, टीवी देख रही थीं और चोटी गई...
भायखला की रहने वाली रोशन मंसूरी के मुताबिक बुधबार की रात जब वे सोने के लिए अपने बिस्तर पर गईं तब अचानक उनको सर में तेज दर्द शुरू हुआ. उन्होंने अपने पति को बताया लेकिन पति सिर दर्द की दवा खाने की सलाह देकर सो गया. रोशन के मुताबिक वे बिना दवाई खाए सोने लगीं तभी अचानक लगा कि किसी छोटे जानवर ने उनके शरीर को पार किया. रोशन चीख मारकर बैठ गईं. आवाज सुनकर पति ने घर की लाइट चालू की तो पत्नी की चोटी कटी हुई थी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. अग्रीपाड़ा पुलिस ने पीड़ित महिला के बाल को जांच के लिए भेज दिया है.
VIDEO : यूपी में जांच
दूसरी घटना बुधवार शाम की है जब अनिता अपने बाल संवार रही थी तभी अचानक उसकी आंख के सामने अंधेरा छाने लगा और सर में तेज दर्द हुआ. अनिता की मामी ने उसे आराम करने की सलाह दी लेकिन थोड़ी देर बाद जब अनिता का सरदर्द कम हुआ तब पता चला कि उसकी चोटी कट गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Braid Chopping