मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं. ये सभी लोग शार्प शूटर्स बताए जा रहे हैं. अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सभी लोग अलग-अलग राज्य से मुंबई आए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये लोग क्या किसी बड़ी योजना को अंजाम देने मुंबई आए थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दिनेश ठाकुर, सुमीत कुमार मुकेश कुमार दिलावर, देवेंद्र रूपेश सक्सेना, श्रेयस सुरेश यादव और विवेक कुमार नागेंद्र सहा गुप्ता के रूप में की गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी लोग एक शख्स की हत्या के इरादे से यहां आए थे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों की गिरफ्तार पुलिस को मिली खूफिया जानकारी के आधार पर हुई है. पुलिस अब इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ये पता करने वाली है कि आखिर इन्हें मुंबई में हथियार लेकर किसने भेजा था और उनका मोटिव क्या था. पुलिस इनसे फिलहाल अलग-अलग पूछताछ कर इस तरह की तमाम जानकारियां जुटाने में लगी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कोई बड़ी साजिश की प्लानिंग थी
पुलिस को शक है कि ये किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए इरादे से मुंबई पहुंचे थे. इनके पास से मिले हथियार और जिंदा कारतूस इसी बात की गवाही दे रहे हैं. पुलिस अब इन लोगों की क्राइम कुंडली का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. अलग-अलग राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं