विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2016

मुंबई : दोपहर को प्रेमिका ने और शाम को प्रेमी ने की खुदकुशी

मुंबई : दोपहर को प्रेमिका ने और शाम को प्रेमी ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: प्रेमी की मां ने शादी से मना किया तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका की खुदकुशी की खबर सुन प्रेमी ने भी रेल से कटकर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, सायन कोलीवाड़ा की रहने वाले प्रेमा और व्यंकटेश आपस में प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन व्यंकटेश की मां ने मना कर दिया। नाराज प्रेमा ने रविवार दोपहर 1 बजे के करीब  घर में फांसी लगा ली।

इधर, काम पर गया व्यंकटेश घर वापस नहीं आया। खबर आई कि वसई में रेल से कटकर उसने भी आत्महत्या कर ली है। अब दोनों ही घर में मातम छाया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, खुदकुशी, प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, Mumbai, Suicide, Couple Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com