मुंबई के पास भिवंडी इलाके के नागांव इलाके में आज सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। यह आग एक पावरलूम फैक्टरी में लग गई थी। उससे सटी रिहायशी बिल्डिंग में भी आग लग गई।
इस आग में कई लोगों के फंसे होने की खबर आ रही थी और पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पाया जा चुका है और फंसे हुए सभी लोगों को बचाया जा चुका है। बता दें कि यह सघन बसा हुआ इलाका है। यहां यूपी से आए हुए लोग ज्यादा कामगार हैं।
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आपदा नियंत्रण सेक्शन के प्रमुख नामदेव गायकवाड़ ने बताया कि भिवंडी के एक आवासीय इलाके नगांव में तीन मंजिला इमारत ‘आम मंजिल’ के भूतल पर बने एक गोदाम में आग लग गई थी जहां तेल और धागे जैसी पावरलूम संबंधी सामग्री रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि वहां रखे तेल के ड्रमों के कारण आग अन्य कमरों में भी फैल गई।
भिवंडी की तहसीलदार वैशाली लम्भाटे ने बताया कि निवासियों ने आग लगने के बाद इमारत की छत पर शरण ली। ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
(न्यूज एजेंसी भाषा से भी इनपुट)

#WATCH: Thane (Maharashtra): Fire breaks out at a garment factory in Bhiwandi.Five fire engines present at the spot.https://t.co/I1FbWcdhSl
— ANI (@ANI_news) April 12, 2016
क्रेन और सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंचे उन लोगों को नीचे लाया गया जो नीचे के मालों में आग लगने के बाद छत पर चढ़ गए थे। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि एक बुजुर्ग महिला को बचाए जाते समय मामूली चोटें आई हैं।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आपदा नियंत्रण सेक्शन के प्रमुख नामदेव गायकवाड़ ने बताया कि भिवंडी के एक आवासीय इलाके नगांव में तीन मंजिला इमारत ‘आम मंजिल’ के भूतल पर बने एक गोदाम में आग लग गई थी जहां तेल और धागे जैसी पावरलूम संबंधी सामग्री रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि वहां रखे तेल के ड्रमों के कारण आग अन्य कमरों में भी फैल गई।
भिवंडी की तहसीलदार वैशाली लम्भाटे ने बताया कि निवासियों ने आग लगने के बाद इमारत की छत पर शरण ली। ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
(न्यूज एजेंसी भाषा से भी इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, भिवंडी, Bhiwandi, Mumbai, रिहायशी इमारत में आग, पावरलूम फैक्ट्री