मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें युवती ब्रा पहनकर घूम रही है. इसको लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दरअसल, पूरा मामला इंदौर के छप्पन दुकान का है. पिछले दिनों यहां एक रील शूट करने के दौरान एक युवती ब्रा पहनकर घूम रही थी. इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया. इस मामले को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि "यह मामला मेरे भी संज्ञान में आया है.
महिला संगठन पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देंगी
कुछ महिला संगठन पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में ज्ञापन देंगी. इंदौर सांस्कृतिक विरासत का शहर है, इसमें इस तरह की अभद्रता नहीं होनी चाहिए. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा देश एक स्वतंत्र देश है. जिसमें सभी को पहनने, खाने और पीने की छूट है, लेकिन यह मौलिक अधिकारों का दुरुपयोग है. इसलिए इसमें प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए और समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की
पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी, राम स्नेही मिश्र ने कहा कि "एक लड़की का अश्लील वीडियो, वायरल होने की जानकारी मिली है. वहीं, साथ ही कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसको लेकर ज्ञापन दिया है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बाद में लड़की ने वीडियो के माध्यम से बताया कि ऐसे कपड़े बहुत सी लड़कियां पहनती हैं, मैंने कुछ ज्यादा नहीं किया. उसने आगे कहा कि जिसने भी मेरे खिलाफ शिकायत की है, वो पुलिस को मेरा पता बता दें, ताकि वो मुझसे आकर मिल सकें.
बता दें कि लड़की ने कुछ दिनों पहले ये वीडियो शूट किया था. इसमें वो इंदौर के मेघदूत गार्डन और 56 दुकान घूमती नजर आ रही है. वो जहां से भी गुजर रही है, लोग उसको देख रहे हैं. आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो ट्रेंड में चल रहे हैं, जिसमें कुछ लोग पब्लिक प्लेस में घूमते हुए हिडेन कैमरों के माध्यम से आम लोगों का रिएक्शन रिकॉर्ड करते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं