MP Anganwadi Karykarta And Sahayika Bharti 2026: मध्यप्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और पोषण सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के 2,548 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस भर्ती अभियान के तहत 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि भर्ती में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और केवल उसी ग्राम या शहरी वार्ड की महिला आवेदन कर सकेगी जहां पद रिक्त है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
2,548 पदों पर होगी भर्ती MP Anganwadi Bharti 2025 Karykarta And Sahayika Posts Detail
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की जा रही है. कुल 2,548 रिक्त पदों में 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 पद आंगनवाड़ी सहायिका के शामिल हैं. इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है.

MP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती
स्थानीय महिलाओं को मिलेगा अवसर MP Anganwadi Recruitment Details
भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण शर्त स्थानीय निवास है. नियमों के अनुसार आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है जहां संबंधित पद रिक्त है. अन्य क्षेत्र की महिलाएं आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगी. विभाग का मानना है कि स्थानीय स्तर पर चयन होने से सेवा वितरण और सामुदायिक सहभागिता बेहतर होगी.
13 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन MP Anganwadi Bharti How to Apply
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है. इच्छुक अभ्यर्थी https://chayan.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं. आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 15 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Bharti 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग; कार्यकर्ता-सहायिका के 19504 पदों पर भर्ती, जानिए डीटेल्स

MP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 2548 पदों पर भर्ती
12वीं पास महिलाओं को मौका
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. अन्य राज्यों या बोर्डों की अंकसूचियां तभी मान्य होंगी जब वे माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की समकक्षता सूची में शामिल हों.
18 से 35 वर्ष आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु प्रमाण के लिए 10वीं कक्षा की अंकसूची या समकक्ष दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा.
आवेदन शुल्क और दस्तावेज
आवेदन के दौरान सभी जरूरी प्रमाण-पत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे. ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क तथा उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है.
इन जिलों में सबसे ज्यादा रिक्तियां
रिक्तियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई जिलों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं.
- विदिशा – 19 कार्यकर्ता, 73 सहायिका
- बैतूल – 20 कार्यकर्ता, 71 सहायिका
- राजगढ़ – 19 कार्यकर्ता, 70 सहायिका
- धार – 30 कार्यकर्ता, 82 सहायिका
- रतलाम – 31 कार्यकर्ता, 62 सहायिका
- बालाघाट – 24 कार्यकर्ता, 51 सहायिका
- सागर – 25 कार्यकर्ता, 47 सहायिका
- छिंदवाड़ा – 38 कार्यकर्ता, 48 सहायिका
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सिवनी, खंडवा, खरगोन और अन्य जिलों में भी भर्ती की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन
महिला सशक्तिकरण और पोषण सेवाओं को मिलेगी मजबूती
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती हैं. इन रिक्त पदों पर नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर पोषण कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी और स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
यहां जानिए किस जिले में कितनी पोस्ट हैं?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के अनुसार जिलेवार स्थिति इस प्रकार है. आलीराजपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 22 पद रिक्त हैं. इंदौर जिले में कार्यकर्ता के 20 एवं सहायिका के 43 पद रिक्त हैं. खंडवा जिले में कार्यकर्ता के 15 तथा सहायिका के 32 पद रिक्त हैं. खरगोन जिले में कार्यकर्ता के 34 एवं सहायिका के 40 पद रिक्त हैं. झाबुआ जिले में कार्यकर्ता के 21 तथा सहायिका के 23 पद रिक्त हैं. धार जिले में कार्यकर्ता के 30 एवं सहायिका के 82 पद रिक्त हैं. बड़वानी जिले में कार्यकर्ता के 14 तथा सहायिका के 44 पद रिक्त हैं. बुरहानपुर जिले में कार्यकर्ता के 7 एवं सहायिका के 25 पद रिक्त हैं.
अशोकनगर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 5 तथा सहायिका के 15 पद रिक्त हैं. गुना जिले में कार्यकर्ता के 19 एवं सहायिका के 38 पद रिक्त हैं. ग्वालियर जिले में कार्यकर्ता के 15 तथा सहायिका के 39 पद रिक्त हैं. दतिया जिले में कार्यकर्ता के 16 एवं सहायिका के 26 पद रिक्त हैं. शिवपुरी जिले में कार्यकर्ता के 23 तथा सहायिका के 37 पद रिक्त हैं.
कटनी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 9 तथा सहायिका के 15 पद रिक्त हैं. छिंदवाड़ा जिले में कार्यकर्ता के 38 एवं सहायिका के 48 पद रिक्त हैं. जबलपुर जिले में कार्यकर्ता के 12 तथा सहायिका के 38 पद रिक्त हैं. डिंडौरी जिले में कार्यकर्ता के 14 एवं सहायिका के 42 पद रिक्त हैं. नरसिंहपुर जिले में कार्यकर्ता के 18 तथा सहायिका के 28 पद रिक्त हैं. पांढुर्णा जिले में कार्यकर्ता के 5 एवं सहायिका के 10 पद रिक्त हैं. बालाघाट जिले में कार्यकर्ता के 24 तथा सहायिका के 51 पद रिक्त हैं. मंडला जिले में कार्यकर्ता के 19 एवं सहायिका के 26 पद रिक्त हैं. सिवनी जिले में कार्यकर्ता के 20 तथा सहायिका के 48 पद रिक्त हैं.
भोपाल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 तथा सहायिका के 29 पद रिक्त हैं. राजगढ़ जिले में कार्यकर्ता के 19 एवं सहायिका के 70 पद रिक्त हैं. रायसेन जिले में कार्यकर्ता के 14 तथा सहायिका के 29 पद रिक्त हैं. विदिशा जिले में कार्यकर्ता के 19 एवं सहायिका के 73 पद रिक्त हैं. सीहोर जिले में कार्यकर्ता के 14 तथा सहायिका के 28 पद रिक्त हैं.
अनूपपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 9 तथा सहायिका के 19 पद रिक्त हैं. उमरिया जिले में कार्यकर्ता के 5 एवं सहायिका के 15 पद रिक्त हैं. शहडोल जिले में कार्यकर्ता के 11 तथा सहायिका के 27 पद रिक्त हैं.
निवाड़ी जिले में कार्यकर्ता के 6 एवं सहायिका के 6 पद रिक्त हैं. पन्ना जिले में कार्यकर्ता के 4 तथा सहायिका के 17 पद रिक्त हैं. सागर जिले में कार्यकर्ता के 25 एवं सहायिका के 47 पद रिक्त हैं.
यह भी पढ़ें : YouTube से सीखा तरीका; फिर छापने लगे 500-500 के नोट, आगर मालवा का कृषि सेवा केंद्र बना फर्जी नोटों की फैक्ट्री
यह भी पढ़ें : महिला जज को मिल रही धमकियों पर हाईकोर्ट सख्त; MP सरकार और DGP से मांगा जवाब, जानिए क्या है मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं