विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2016

यूपी : गैंगरेप के बाद महिला को मारी गोली

यूपी : गैंगरेप के बाद महिला को मारी गोली
प्रतीकात्मक फोटो
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में संपत्ति के विवाद को लेकर एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मुन्ना, कल्लू, गफ्फार तथा कलीम नामक व्यक्तियों ने शनिवार की रात को एक महिला को उसके घर से अगवा कर लिया और सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी।

पुलिस अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि आरोपी लोग संपत्ति बिकवाने का काम करते हैं। आरोप है कि महिला के पति ने उनके जरिये अपनी जमीन बेचने से इनकार कर दिया था और इसी से नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, सीतापुर, विवाहिता से गैंगरेप, UP, Sitapur, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com