प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजियाबाद:
पहले बेटा डॉक्टर सागर कश्यप और फिर बसपा के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी। इन सबको दहेज हत्या के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 14 दिनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू हिमांशी कश्यप की बुधवार दोपहर संजय नगर स्थित घर के बाथरूम में सिर में गोली लगने पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मामले में हिमांशी के चाचा ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। गाजियाबाद के SSP धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में हमने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है...जांच जारी है।
गौरतलब है कि हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप बसपा के पूर्व मंत्री हैं। जिनका आरोप है कि शादी के बाद से ही हिमांशी को दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाता था और कई बार नौबत तो मारपीट तक भी पहुंच जाती थी। शिकायत सांसद साहब से भी कई बार की पर सुनवाई कभी नहीं हुई।
गोली लगने के वक्त घर पर सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी, छोटी बेटी, तीन रिश्तेदार, और हिमांशी का डेढ़ साल का बेटा मौजूद था। लथपथ हालत में ये हिमांशी को यशोदा हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस तक इस घटना की जानकारी अस्पताल के जरिए ही पहुंची। जब पुलिस घर पर पहुंची तब रिवाल्वर कमरे के ड्रावर में रखी मिली। मामला सांसद, उनकी पत्नी, दोनों बेटे और दोनों बेटियों के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। हालांकि सांसद साहब खुद को और परिवार को बेकसूर बता रहे हैं।
कश्यप की बहू 29 वर्षीय हिमांशी बुधवार को संजय नगर स्थित उनके आवास के बाथरूम में सुबह करीब 11 बजे मृत मिली थी और उसके सर पर गोली लगने का निशान था। पुलिस ने कश्यप, देवेंद्री, सागर, कश्यप की बेटियों- शोभा और सरिता तथा सागर के छोटे भाई सिद्धार्थ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (पति या पति के परिवार वालों द्वारा क्रूरता करना), धारा 304बी (जलने या शरीर पर चोटों के कारण महिला की मौत) और दहेज निरोधक कानून की धारा तीन तथा चार के तहत मामला दर्ज किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गाजियाबाद, बसपा सांसद, नरेंद्र कश्यप, संजय नगर, उत्तर प्रदेश, दहेज निरोधक कानून, Gaziabad, BSP MP, Narendra Kashyap, Sanjay Nagar, Uttar Pradesh, Dowry Act