विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

यूपीए चेरयपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. 

Also Read in
PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी.
  • सोनिया-राहुल होंगे पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल
  • राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को होना है शपथ ग्रहण समारोह
  • शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां हो चुकी है पूरी
नई दिल्ली:

यूपीए चेरयपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सोनिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि चुनाव के दौरान BJP और कांग्रेस के नेताओं के बीच काफी तीखे हमले देखने को मिले थे. खबर यह भी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. PM मोदी 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पहले चर्चा थी कि वह इस समारोह में जाएंगी लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने कहा, 'एक घंटे पहले तक मेरा प्लान था कि समारोह में जाऊंगी लेकिन मैं मीडिया रिपोर्ट देख रही हूं जिसमें बीजेपी दावा कर रही है कि बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा में 54 लोग मारे गए. यह झूठ है. मैं मजबूर हूं लेकिन मैं समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी.'

PM मोदी के कैबिनेट में किस सहयोगी पार्टी को मिलेंगे कितने मंत्री पद? संख्या के हिसाब से तय हुआ कोटा

बता दें कि नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी प्रदेशों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. जिन विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जद (एस) नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और आप प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रपतियों को कार्यक्रम के लिये न्योता भेजा गया है. साथ ही बताया कि समारोह के लिये सभी बड़े राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों को न्योता भेजा जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे पर तीखे हमले के बाद विपक्षी नेताओं को न्योते को मोदी की ओर से उन तक पहुंचने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: किसको मिलेगा रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय, कौन संभालेगा गृह मंत्रालय,अमित शाह और PM मोदी की 5 घंटे की मीटिंग में मंथन

इसके अलावा बिम्सटेक देशों के सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि कर दी. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और किर्गीस्तान के राष्ट्रपति एस जीनबेकोव ने भी कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर अपनी सहमति दे दी है.

किसको मिलेगा रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय, कौन संभालेगा गृह मंत्रालय? अमित शाह और PM मोदी की 5 घंटे की मीटिंग में मंथन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कुमार ने कहा कि थाईलैंड की ओर से विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक समारोह में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं.

VIDEO: 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, PM Modi Oath Taking Ceremony, PM Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com